राशिफल जानने के लिए अपने राशि पर क्लिक करें :-
Aries मेष | Taurus वृषभ | Gemini मिथुन | Cancer कर्क |
Leo सिंह | Virgo कन्या | Libra तुला | Scorpio वृश्चिक |
Sagittarius धनु | Capricorn मकर | Aquarius कुंभ | Pisces मीन |
Meena Rashifal
जनवरी 2024
बिजनेस में नए प्रयोग कर सकते हैं। वकालत से संबंधित पेशे में लाभ की स्थितियां मजबूत होंगी। जनता के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। काफी समय से रुका हुआ काम शुरू हो सकता है। भाई-बहनों के जीवन में प्रगति होगी। मैनेजमेंट और अकाउंट्स से जुड़े बिजनेस में बड़ा मुनाफा होगा। कृषि संबंधी कार्यों में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। उच्च अधिकारियों के साथ अपने संबंधों को मजबूत करना उचित रहेगा। महीने का दूसरा भाग उत्तम रहेगा।
पहले दो सप्ताह में काम का दबाव काफी बढ़ सकता है। इससे आपकी दिनचर्या भी बाधित हो सकती है। इस अवधि में परिवार में कलह भी हो सकती है। कारोबारियों को टैक्स और केवाईसी से जुड़ी जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। मार्केटिंग संबंधी मामलों में आपका पैसा फंस सकता है। गलत कार्यों की ओर आपका मन लगेगा। तकनीकी क्षेत्र के विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। हाथ-पैरों में दर्द और अकड़न जैसी समस्या हो सकती है। गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें। पहला और चौथा सप्ताह कुछ कमजोर रहेगा।